खेल मंत्री ने ओलंपिक 2024 और उसके बाद के एथलीटों के प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय एथलीट चोट प्रबंधन प्रणाली लॉन्च की

केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय एथलीट चोट प्रबंधन प्रणाली (सीएआईएमएस) का शुभारंभ किया। यह युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा एथलीटों को दी जाने वाली स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्वास्थ्यलाभ सहायता को सुव्यवस्थित करने के लिए अपनी तरह की पहली पहल है।सीएआईएमएस की कोर कमेटी में डॉ. एसकेएस मरिया, डॉ. दिनशॉ पारदीवाला, डॉ. बी वी श्रीनिवास और श्रीकांत अयंगर जैसे प्रख्यात शीर्ष विशेषज्ञ शामिल हैं। सीएआईएमएस का उद्देश्य एथलीट की खेल मैदान (भौगोलिक स्थिति) के निकटत उत्तम खेल चोट प्रबंधन सहायता प्रदान करना है। सीएआईएमएस…

Read More

आईओए, एमवाईएएस और एसएआई कोविड-19 महामारी के बीच पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों और कोचों को समर्थन देने के लिए एक साथ आए

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस),युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय(आईओए) और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने कोविड-19 महामारी के दौरान पूर्व-अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों और प्रशिक्षकों की चिकित्सा, वित्तीय और तार्किक सहायता सुनिश्चित करने के लिए ने एक विशेष सहायता प्रकोष्ठ बनाने के लिए हाथ मिलाया है। चिकित्सा सहायता, ऑक्सीजन, अस्पताल में भर्ती और अन्य सहायता के लिए पूर्व-अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और प्रशिक्षक अपनी आवश्यकताओं को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म (https://www.research.net/r/SAI-IOA-Covid-19) के माध्यम से भेज सकते हैं। यह पोर्टल पहले से ही है कार्य कर रहा है। एक राष्ट्रीय समिति के अलावा, प्रत्येक राज्य के…

Read More

राष्‍ट्रीय खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2020 घोषित

rastriya-khel-purskar

खेल पुरस्कार खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर वर्ष दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; अर्जुन पुरस्कार लगातार चार वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है; ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी…

Read More

विवाह बंधन में बंधे तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की विश्व विजेता तीरंदाज 26 वर्षीया दीपिका कुमारी मंगलवार कोलकाता के रहने वाले 28 वर्षीय प्रसिद्ध तीरंदाज अतनु दास से यहां वैवाहिक बंधन में बध गयीं। दोनों विश्वस्तरीय भारतीय तीरंदाजों का विवाह रांची के मोरहाबादी इलाके में वृंदावन विवाह घर में पारंपरिक ढंग से संपन्न हुआ जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अनेक प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यहां अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित वृंदावन…

Read More