राष्‍ट्रीय खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2020 घोषित

rastriya-khel-purskar

खेल पुरस्कार खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर वर्ष दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; अर्जुन पुरस्कार लगातार चार वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है; ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में) और ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले  मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) विश्वविद्यालय को ट्रॉफी प्रदान की गई है। इन खेल पुरस्कारों के अलावा, मंत्रालय तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्‍कार प्रदान करके देश के लोगों के बीच रोमांच की भावना को भी मान्यता देता है।

इस वर्ष खेल पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (उच्‍च्‍तम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया और अन्य सदस्यों में प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासन में अनुभव रखने वाले व्यक्ति आदि शामिल थे।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के तहत निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:

पुरस्‍कार विजेता 29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल मोड में विशेष रूप से आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

  1. राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार

 

क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नामखेल का नाम
श्री रोहित शर्माक्रिकेट
श्री मरियप्‍पन टी.पैरा एथलेटिक्‍स
सुश्री मनिका बत्राटेबल टेनिस
सुश्री विनेशकुश्‍ती
सुश्री रानीहॉकी

 

  1. द्रोणाचार्य पुरस्‍कार

  ए. लाइफ-टाइम श्रेणी

 

क्रम संख्‍याकोच का नामखेल का नाम
श्री धर्मेन्‍द्र तिवारीतीरंदाजी
श्री पुरूषोत्‍तम रायएथलेटिक्‍स
श्री शिव सिंहबॉक्सिंग
श्री रोमेश पठानियाहॉकी
श्री कृष्‍ण कुमार हुडाकबड्डी
श्री विजय भालचंद्र मुनीश्‍वरपैरा पाव लिफ्टिंग
श्री नरेश कुमारटेनिस
श्री ओम प्रकाश दहियाकुश्‍ती

 

  • नियमित श्रेणी

 

क्रम संख्‍याकोच का नामखेल का नाम
श्री ज्‍यूड फैलिक्‍स से‍बेस्टियनहॉकी
श्री योगेश मा‍लवियामलखंभ
श्री जसपाल राणाशूटिंग
श्री कुलदीप कुमार हांडूवुशु
श्री गौरव खन्‍नापैरा बैडमिंटन

 

 

  1. अर्जुन पुरस्‍कार

 

क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नाम (श्री)खेल का नाम
श्री अतनु दासतीरंदाजी
सुश्रीदुती चंदएथलेटिक्‍स
श्री सात्विक साइराज रणकीरेड्डीबैडमिंटन
श्री चिराग चंद्रशेखर शेट्टीबैडमिंटन
श्री विशेष भृगुवंशीबास्‍केटबॉल
सूबेदार मनीष कौशिकबॉक्सिंग
सुश्रीलवलीना बोरगोहीनबॉक्सिंग
श्री इशांत शर्माक्रिकेट
सुश्रीदीप्ति शर्माक्रिकेट
श्री सावंत अजय अनंतघुड़सवारी
श्री संदेश झींगनफुटबॉल
सुश्री अदिति अशोकगोल्‍फ
श्री आकाशदीप सिंहहॉकी
सुश्रीदीपिकाहॉकी
श्री दीपककबड्डी
श्री काले सारिका सुधाकरखो खो
श्री दत्‍तू बाबन भोकानालनौकायन
सुश्रीमनु भाकड़शूटिंग
श्री सौरभ चौधरीशूटिंग
सुश्री मधुरिका सुहास पाटकरटेबल टेनिस
श्री दिविज शरणटेनिस
श्री शिव केशवनविंटर स्‍पोर्ट्स
सुश्री. दिव्‍या ककरनकुश्‍ती
श्री राहुल अवारेकुश्‍ती
श्री सुयश नारायन जाधवपैरा तैराकी
श्री संदीपपैराएथलेटिक्‍स
श्री मनीष नरवालपैराशूटिंग

 

  1. ध्‍यान चंद पुरस्‍कार
क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नाम (श्री)खेल का नाम
श्रीकुलदीप सिंह भुल्‍लरएथलेटिक्‍स
सुश्री. जिन्‍सी फिलिपएथलेटिक्‍स
श्रीप्रदीप श्रीकृष्‍ण गंधेबैडमिंटन
सुश्रीत्रुप्‍ती मुरगुंडेबैडमिंटन
सुश्री. एन. ऊषाबॉक्सिंग
श्रीलख सिंहबॉक्सिंग
श्रीसुखविंदर सिंह संधुफुटबॉल
श्रीअजीत सिंहहॉकी
श्रीमनप्रीत सिंहकबड्डी
श्रीजे. रंजीत कुमारपैराएथलेटिक्‍स
श्रीसत्‍यप्रकाश तिवारीपैराबैडमिंटन
श्रीमंजीत सिंहनौकायन
स्‍वर्गीय श्रीसचिन नागतैराकी
श्रीनंदन पी बलटेनिस
श्रीनेत्रपाल हुडाकुश्‍ती

 

  1. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर पुरस्‍कार 2019

 

क्रम संख्‍याखिलाड़ी का नाम (श्री)श्रेणी
सुश्रीअनिता देवीलैंड एडवेंचर
कर्नल सरफराज सिंहलैंड एडवेंचर
श्रीटका तामूतलैंड एडवेंचर
श्रीनरेन्‍द्र सिंहलैंड एडवेंचर
श्रीकेवल हीरेन कक्‍कालैंड एडवेंचर
श्रीसतेन्‍द्र सिंहवाटरएडवेंचर
श्रीगजानंद यादवएयर एडवेंचर
स्‍वर्गीय श्रीमगन बिस्‍सालाइफ टाइम अचीवमेंट

 

  1. मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी
1.पंजाब यू‍नीवर्सिटी, चंडीगढ़

 

  1. राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार

 

क्रम संख्‍याश्रेणीराष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2020 के लिए अनुशंसित संस्‍था
1.उभरती हुई युवा प्रतिभा की पहचान करना और उसे शिक्षित करना
  1. लक्ष्‍य इंस्‍टीट्यूट
  2. आर्मी स्‍पोर्ट्स इंस्‍टीट्यूट
2.कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्‍मेदारी के जरिये खेलों को प्रोत्‍साहनतेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) लिमिटेड
3.खिलाडि़यों को रोजगार और खेल कल्‍याण उपायएयर फोर्स स्‍पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड
4.विकास के लिए खेल

 

इंटरनेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍पोर्ट्स मैनेजमेंट (आईआईएसएम)

PIB

Related posts

Leave a Comment