यूरो कप फुटबॉल में इटली और स्पेन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल रात क्वार्टर फाइनल में इटली ने बेल्जियम को 2-1 से और स्पेन ने स्विटज़रलैंड को पैनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में इटली का मुकाबला स्पेन से होगा। आज क्वार्टर-फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला युक्रेन से और चेक गणराज्य का सामना डेनमार्क से होगा।
यूरो कप फुटबॉल में इटली ने बेल्जियम को और स्पेन ने स्विटज़रलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया