विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्सड डबल्स में रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्ज़ा दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पहले दौर में दोनों ने रामकुमार रामानाथन और अंकिता रैना को 6-2, 7-6 से हराया। अगले दौर में उनका मुकाबला ब्रिटेन के आइदान मैकहुग और एमिली वेबले-स्मिथ से होगा।
सिंगल्स में पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में ट्यूनिशिया की ओंस ज़बेउर ने चौथे दौर में जगह बनाई।