विम्बलडन टेनिस के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच, मातेयो वैरेटिनी, डेनिस शापोवालोव और ह्यूबर्ट हर्काज़़ खेलेंगे

विम्बलडन टेनिस के पुरूष सिंगल्‍स में सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना डेनिस शापोवालोव से होगा। जबकि ह्यूबर्ट हर्काज़ का मुकाबला मैटियो बेरेटिनी से होगा। इस बीच, मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्‍ना की जोड़ी प्रीक्‍वार्टर फाइनल में आंद्रेजा क्‍लेपाच और ज्‍यां जूलियन हूजी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है।

Read More

खेल मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सात खिलाड़ियों के टीकाकरण के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी

खेल मंत्रालय ने विदेश में स्थित सात खिलाड़ियों और 17 सहायक स्टाफ के कोविड-19 टीकाकरण को पूरा करने के लिए विदेश मंत्रालय से सहायता मांगी है। इन खिलाड़ियों में स्वीडन के उप्साला में अभ्यास कर रहे भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, इटली के असिसि में मौजूद मुक्केबाज मनीष कौशिक, सतीश कुमार, पूजा रानी व सिमरनजीत कौर और रूस में रुके पहलवान रवि दहिया और दीपक पुनिया शामिल हैं। स्वीडन में, कोविडशील्ड (एस्ट्राजेनेका) केवल 65 वर्ष की आयु से बड़े लोगों के लिए उपलब्ध है। इटली की टीकाकरण नीति के कारण…

Read More

दिल्ली में बिना दर्शकों के स्टेडियम आज से खुलेंगे

दिल्ली सरकार ने बिना दर्शकों के स्टेडियम और खेल परिसर खोलने की अनुमति दे दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि स्टेडियम और खेल परिसरों में कोविड मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। बेंकैट हॉल, मैरिज हॉल और होटल में 50 अतिथियों के साथ विवाह समारोह किया जा सकेगा। नए आदेश 12 जुलाई तक रहेंगे। दिल्‍ली सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, सभी सिनेमा हॉल, स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्‍टीट्यूट और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। वहीं किसी भी सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, धार्मिक समारोह या अन्‍य…

Read More

दिल्‍ली सरकार ने स्‍टेडियम और खेल परिसर बिना दर्शकों के कल से खोलने की अनुमति दी

दिल्‍ली सरकार ने कल से शहर के सभी स्‍टेडियम और खेल परिसर फिर खोलने की अनुमति दे दी है लेकिन अभी दर्शक नहीं जा सकेंगे। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार स्‍टेडियम और खेल परिसर खोलने में कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन होगा। सिनेमा हॉल, मल्‍टीप्‍लेक्‍स, स्‍वीमिंग पूल, स्‍पा और स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे तथा सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्‍कृतिक तथा अन्‍य आयोजनों पर रोक लगी रहेगी। दिल्‍ली मेट्रो और बसें, पचास प्रतिशत क्षमता के साथ चलती रहेंगी। यह आदेश 12 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। राजधानी दिल्ली में पिछले…

Read More