दिल्‍ली सरकार ने स्‍टेडियम और खेल परिसर बिना दर्शकों के कल से खोलने की अनुमति दी

दिल्‍ली सरकार ने कल से शहर के सभी स्‍टेडियम और खेल परिसर फिर खोलने की अनुमति दे दी है लेकिन अभी दर्शक नहीं जा सकेंगे। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार स्‍टेडियम और खेल परिसर खोलने में कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन होगा। सिनेमा हॉल, मल्‍टीप्‍लेक्‍स, स्‍वीमिंग पूल, स्‍पा और स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे तथा सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्‍कृतिक तथा अन्‍य आयोजनों पर रोक लगी रहेगी। दिल्‍ली मेट्रो और बसें, पचास प्रतिशत क्षमता के साथ चलती रहेंगी। यह आदेश 12 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 94 नए मामले आए, 111 रिकवरी हुईं और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Related posts

Leave a Comment