विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। कल रात फाइनल में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कारोलीना प्लिस्कोवा को 6-3, 7-6, 6-3 से हरा दिया। पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज रात मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच का मुकाबला इटली के मेटियो बेरेटेनी से होगा। जोकोविच ने सेमीफाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में मैत्तियो ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकास्ज को पराजित किया था।
Read MoreCategory: Sports
विम्बलडन टेनिस के महिला सिंगल्स फाइनल में आज शाम ऐश्ले बार्टी का मुकाबला कैरोलीना प्लिसकोवा से
विमबल्डन टेनिस के महिला सिंगल्स फाइनल में आज शाम खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एश्ले बार्टी और चैक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा। पुरूष सिंगल्स में मौजूदा चेम्पियन नोवाक जोकोविच ने फाइनल में जगह बना ली है।
Read Moreविम्बडन टेनिस: महिला सिंगल्स फाइनल में आज एश्ले बार्टी का मुकाबला कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा
महिला सिंगल्स का फाइनल आज ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिसकोवा के बीच खेला जाएगा। नोवाक जोकोविच विंबलडन टेनिस के पुरूष सिंगल्स फाइनल में पहुंच गए हैं। लंदन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने सेमीफाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को लगातार सेट में हराया। फाइनल में जोकोविच का मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के मात्तेयो बेरेतिनी से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में बेरेतिनी ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकाज को हराया।
Read Moreयूरो फुटबॉल में इंग्लैंड ने डेनमार्क को दो-एक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, खिताबी मुकाबला इटली के साथ
यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने डेनमार्क को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबला रविवार को वेम्बले में इटली और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में इटली ने स्पेन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
Read More