विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। कल रात फाइनल में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कारोलीना प्लिस्कोवा को 6-3, 7-6, 6-3 से हरा दिया।

पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज रात मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच का मुकाबला इटली के मेटियो बेरेटेनी से होगा। जोकोविच ने सेमीफाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में मैत्तियो ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकास्ज को पराजित किया था।

Related posts

Leave a Comment