इथियोपिया में प्रधानमंत्री अबी अहमद की प्रॉस्पेरिटी पार्टी संसदीय चुनाव जीत गई है। इथियोपिया के राष्ट्रीय चुनाव बोर्ड ने घोषणा की कि सत्तारूढ़ दल ने संघीय संसद की चार सौ छत्तीस में से चार सौ दस सीटें जीती हैं। इस शानदार जीत ने प्रधानमंत्री अबी अहमद का दूसरा कार्यकाल पक्का कर दिया है। पिछले महीने हुये संसदीय चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहे लेकिन विपक्षी दलों ने परेशान करने और धमकी दिये जाने का आरोप लगाया था।
इथियोपिया में प्रधानमंत्री अबी अहमद की प्रॉस्पेरिटी पार्टी संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की