प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 13 जुलाई को शाम 5 बजे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा एथलीटों से यह बातचीत खेलों में उनकी भागीदारी से पहले उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में टोक्यो-2020 में भारत के दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देश से आगे आने…
Read MoreCategory: Sports
अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट जीता
अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। रियो डि जिनेरो के मराकाना स्टेडियम में फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को एक-शून्य से शिकस्त दी। खेल का एकमात्र गोल अर्जेंटीना के ऐंजिल मारिया ने 22वें मिनट में किया। अर्जेंटीना ने 28 साल बाद प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीता है। अर्जेंटीना का यह पन्द्रहवां कोपा-अमरीका फुटबॉल खिताब है और वह उरूगवे के बराबर आ गया है। लियोनल मैस्सी के नेतृत्व में अर्जेंटीना की यह पहली प्रमुख जीत है।
Read Moreविंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। कल रात फाइनल में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कारोलीना प्लिस्कोवा को 6-3, 7-6, 6-3 से हरा दिया। पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज रात मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच का मुकाबला इटली के मेटियो बेरेटेनी से होगा। जोकोविच ने सेमीफाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में मैत्तियो ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकास्ज को पराजित किया था।
Read Moreविम्बलडन टेनिस के महिला सिंगल्स फाइनल में आज शाम ऐश्ले बार्टी का मुकाबला कैरोलीना प्लिसकोवा से
विमबल्डन टेनिस के महिला सिंगल्स फाइनल में आज शाम खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एश्ले बार्टी और चैक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा। पुरूष सिंगल्स में मौजूदा चेम्पियन नोवाक जोकोविच ने फाइनल में जगह बना ली है।
Read More