प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 5 बजे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा एथलीटों से यह बातचीत खेलों में उनकी भागीदारी से पहले उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में टोक्यो-2020 में भारत के दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देश से आगे आने और पूरे दिल…

Read More

ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्‍तानी 21 साल बाद पंजाब के किसी खिलाड़ी को मिली

ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्‍तानी 21 साल बाद पंजाब के किसी खिलाड़ी को मिली है। पंजाब के पुलिस उप-अधीक्षक मनप्रीत सिंह तोक्‍यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्‍व करेंगे। वह भारतीय दल के ध्‍वज वाहक भी होंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने बताया कि मनप्रीत सिंह के अलावा पुरुषों की ओलम्पिक हॉकी टीम के लिए पंजाब से हरमनप्रीत सिंह, रूपिन्‍दर पाल सिंह और हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह तथा मनदीप सिंह ने क्‍वालिफाई किया है। उन्‍होंने बताया कि ओ‍लम्पिक के लिए…

Read More

इंग्लैंड पर पेनल्टी शूटआउट से जीत के बाद इटली यूरो कप फुटबॉल चैंपियन बना

इटली ने यूरो कप फुटबॉल मैच जीत लिया है। यूरो कप फुटबॉल में लंदन के वेब्ले स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हरा दिया है। इंग्‍लैड के खिलाडी ल्यूक शॉ ने यूरो कप फाइनल के इतिहास में सबसे तेज गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल एक मिनट 57 सेकेंड में किया। बाद में, लियोनार्डो बोनुची ने 67वें मिनट में इटली के लिए बराबरी का गोल किया।

Read More

नोवाक जोकोविच ने इटली के मातेयो बेरितिनी को हराकर विंबलडन टेनिस का सिंगल्‍स खिताब जीता

विश्‍व वरीयता क्रम में पहले नंबर के ख‍िलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बीसवां ग्रैंड स्‍लैम अपने नाम कर लिया है। यह उनका छठा विंबलडन टेनिस खिताब है। कल रात तीन घंटे 24 मिनट तक चले पुरूष सिंगल्‍स फाइनल में उन्‍होंने सातवीं वरीयता प्राप्‍त इटली के मातेयो बेरितिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3, से हराया। नोवाक जोकोविच ने अब सर्वाधिक ग्रैंड स्‍लैम सिंगल्‍स खिताब में रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। जोकोविच इस वर्ष ऑस्‍ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन पहले ही जीत चुके हैं।

Read More