ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्‍तानी 21 साल बाद पंजाब के किसी खिलाड़ी को मिली

ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्‍तानी 21 साल बाद पंजाब के किसी खिलाड़ी को मिली है। पंजाब के पुलिस उप-अधीक्षक मनप्रीत सिंह तोक्‍यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्‍व करेंगे। वह भारतीय दल के ध्‍वज वाहक भी होंगे।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने बताया कि मनप्रीत सिंह के अलावा पुरुषों की ओलम्पिक हॉकी टीम के लिए पंजाब से हरमनप्रीत सिंह, रूपिन्‍दर पाल सिंह और हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह तथा मनदीप सिंह ने क्‍वालिफाई किया है।

उन्‍होंने बताया कि ओ‍लम्पिक के लिए महिला हॉकी टीम में पंजाब की गुरजीत कौर भी हैं।

Related posts

Leave a Comment