अमेरिका, जर्मनी और नार्वे ने रुस से मुकाबले के लिए यूक्रेन को युद्धक टैंक देने की घोषणा की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि वे यूक्रेन को 31 एम-1 अबराम टैंक उपलब्ध कराएंगे। अमेरिका इस टैंक के लिए यूक्रेन के अनुरोध की लंबे समय से अनदेखी कर रहा था।
जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज़ ने भी लेपर्ड-2 टैंक यूक्रेन को देने की घोषणा की है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन-नाटो के कुछ सदस्य देश यूक्रेन को बख्तरबंद गाडि़यां उपलब्ध कराने के लिए जर्मनी पर लगातार दवाब बनाए हुए थे।