महिला सिंगल्स का फाइनल आज ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिसकोवा के बीच खेला जाएगा। नोवाक जोकोविच विंबलडन टेनिस के पुरूष सिंगल्स फाइनल में पहुंच गए हैं। लंदन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने सेमीफाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को लगातार सेट में हराया। फाइनल में जोकोविच का मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के मात्तेयो बेरेतिनी से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में बेरेतिनी ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकाज को हराया।
विम्बडन टेनिस: महिला सिंगल्स फाइनल में आज एश्ले बार्टी का मुकाबला कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा