उत्तराखंड: मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। पुष्कर सिंह धामी को कल उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी आज शाम देहरादून के राजभवन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। दो बार के विधायक और युवा पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उनके पास समय कम है, लेकिन वे जनहित के कार्यों को पूरा करने के लिए हर संभव…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
देश में अब तक कोविड के 35 करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं
देश में अब तक कोविड से बचाव के 35 करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। पहली और दूसरी डोज को मिलाकर कल शाम तक कुल 35 करोड पांच लाख 42 हजार चार टीके लगाए गये। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पिछले महीने की 21 तारीख से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण के नये चरण के दौरान कल तक 57 लाख 36 हजार से अधिक वैक्सीन लगाई गई। मंत्रालय ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष के आयु समूह में कल एक ही दिन…
Read Moreउत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों में से पार्टी समर्थित 67 उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों में से पार्टी समर्थित 67 उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है। समाजवादी पार्टी केवल पांच सीटें जीत सकी जबकि बाकी सीटें राष्ट्रीय लोक दल सहित अन्य को मिलीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कल सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक ट्वीट में कहा है कि पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 67 सीटें जीती…
Read Moreकेंद्रीय शिक्षा मंत्री 16 जुलाई को सीबीएसई के शिक्षकों के लिए इनोवेशन एंबेसडर-ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस महीने की 16 तारीख को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के शिक्षकों के लिए इनोवेशन एंबेसडर-ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सीबीएसई ने घोषणा की थी कि वह शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल-एमआईसी और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद- एआईसीटीई के सहयोग से 50 हजार शिक्षकों को इनोवेशन एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित करेगा। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल इस कार्यक्रम के लिए अधिकतम पांच शिक्षकों को नामित कर सकते हैं जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीबीएसई के अंतर्गत…
Read More