केंद्रीय शिक्षा मंत्री 16 जुलाई को सीबीएसई के शिक्षकों के लिए इनोवेशन एंबेसडर-ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

Vikral News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस महीने की 16 तारीख को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के शिक्षकों के लिए इनोवेशन एंबेसडर-ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सीबीएसई ने घोषणा की थी कि वह शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल-एमआईसी और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद- एआईसीटीई के सहयोग से 50 हजार शिक्षकों को इनोवेशन एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित करेगा। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल इस कार्यक्रम के लिए अधिकतम पांच शिक्षकों को नामित कर सकते हैं जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीबीएसई के अंतर्गत आने वाले स्कूल 10 जुलाई तक अपने शिक्षकों का पंजीकरण करा सकते हैं। इस कार्यक्रम का पहला बैच 20 जुलाई से शुरू होगा।

Related posts

Leave a Comment