विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन 5 से 10 जुलाई तक गुवाटेमाला, जमैका और बहामास की सरकारी यात्रा करेंगे

विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन 5 से 10 जुलाई तक गुवाटेमाला, जमैका और बहामास की सरकारी यात्रा करेंगे। राज्‍य मंत्री के रूप में यह उनकी तीन देशों की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान वी मुरलीधरन इन देशों के शीर्ष नेतृत्‍व और विदेशमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। गुवाटेमाला की यात्रा के दौरान वी मुरलीधरन वहां के अर्थव्‍यवस्‍था मंत्री से मुलाकात करेंगे। वे आपसी व्‍यापार और निवेश को प्रोत्‍साहन देने के लिए गुवाटेमाला के व्‍यापार और वाणिज्‍य चैम्‍बर्स के प्रमुखों सहित कारोबारी समुदाय से भी मिलेंगे।

Read More

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नें 75 जिलों में से 67 सीटें जीत दर्ज की

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नें 75 जिलों में से 67 सीटें जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त…

Read More

उपराष्ट्रपति ने थिंक टैंकों को कोविड के बाद की दुनिया पर और भारत के लिए इसके प्रभावों पर ध्यान देने को कहा

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज कोविड-19 महामारी को मानवता के जीवित स्मृति में सामने आयी सबसे गंभीर चुनौती करार दिया और भारतीय रणनीतिक एवं शैक्षणिक समुदाय से कोविड के बाद की दुनिया पर और भारत के लिए इसके प्रभावों पर ध्यान देने की अपील की। उपराष्ट्रपति नायडू, इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) के पदेन अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने आज हैदराबाद से आईसीडब्ल्यूए की शासी परिषद की 19वीं बैठक को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की। इससे पहले दिन में, उन्होंने आईसीडब्ल्यूए के शासी निकाय…

Read More

अफगानिस्‍तान के बगराम एयरबेस को अमेरिकी और नाटो के सैनिकों ने छोड़ दिया

Vikral news

अफगानिस्‍तान के कई इलाकों में जिहादी गुट तालिबान की बढ़ती पकड़ के बीच राजधानी काबुल के उत्‍तर में पिछले 20 वर्षों से आतंकियों के विरुद्ध संघर्ष का केन्‍द्र रहे बगराम एयरबेको स अमेरिकी और नाटो के सैनिकों ने छोड़ दिया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी सेना 11 सितम्‍बर तक पूरी तरह से अफगानिस्‍तान से बाहर हो जाएंगी। वर्ष 2001 में 11 सितम्‍बर को ही अमेरिका पर अलकायदा में आतंकी हमला किया था। उस समय अलकायदा का मुख्‍य केन्‍द्र अफगानिस्‍तान ही था। अलकायदा के हमले के बाद,…

Read More