उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नें 75 जिलों में से 67 सीटें जीत दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी।
भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश की जनता एवं भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।