विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 5 से 10 जुलाई तक गुवाटेमाला, जमैका और बहामास की सरकारी यात्रा करेंगे। राज्य मंत्री के रूप में यह उनकी तीन देशों की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान वी मुरलीधरन इन देशों के शीर्ष नेतृत्व और विदेशमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
गुवाटेमाला की यात्रा के दौरान वी मुरलीधरन वहां के अर्थव्यवस्था मंत्री से मुलाकात करेंगे। वे आपसी व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए गुवाटेमाला के व्यापार और वाणिज्य चैम्बर्स के प्रमुखों सहित कारोबारी समुदाय से भी मिलेंगे।
