अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तीन महीने से अधिक समय के बाद सभी पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तीन महीने से अधिक समय के बाद सभी पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। समुद्र तटों, जल-क्रीडा स्‍थलों, संग्रहालयों और नौकायन जैसी गतिविधियां निकोबार को छोडकर समूचे द्वीप समूह में फिर से शुरू हो गई है। मुख्‍य भूमि से द्वीप समूह पहुंचने वाले पर्यटकों और आगन्‍तुकों के लिए संगरोध नियमों में भी छूट दी गई है। नए नियमों के अनुसार, अब पर्यटकों को केवल आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्राप्‍त होने तक होटलों में पृथकवास में रहना होगा। इसके लिए पोर्ट ब्‍लेयर पहुंचने पर निशुल्‍क परीक्षण किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment