जानें आज का राशिफल सभी राशियों का 4 अगस्त 2021

मेष राशिफल: आपसी विवाद से मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिजनों की तरक्की होगी। परिवार में आप का महत्व बढेगा। आर्थिक लाभ सम्भव है।

वृषभ राशिफल: दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें अन्यथा विवाद सम्भव है। रोजगार में पदोन्नति होगी। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कर्ज की पूर्णता होगी।

मिथुन राशिफल: प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। लेकिन, किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते हैं। कानूनी काम पक्ष में होंगे। संतान से मदद प्राप्त होगी।

कर्क राशिफल: अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। अपनों से कटु वचनों का प्रयोग न करें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में सोहार्द का वातावरण रहेगा।

सिंह राशिफल: कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में विलंब न करें। व्यसनों से दूर रहें। कार्यस्थल पर बिना मांगे सलाह न दें।

कन्या राशिफल: आर्थिक पक्ष में मजबूती आने के बीच निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। धार्मिक यात्रा की रूप रेखा बनेगी।

तुला राशिफल: व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा। बिना सोचे काम न करें। आज रिश्तेदारों से विवाद सम्भव है। व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। आज सामाजिक सम्मान मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश और सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल: आज विशेष लाभ होने की संभावना है समझदारी से विचार कर कार्य करें। संतान की उन्नति होगी। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। दोस्तों के साथ समय का दुरुपयोग न करें।

मकर राशिफल: व्यापारिक समस्याओं का समाधान संभव है। लंबे समय से रुका धन मिलेगा। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल: आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। विदेश जाने के मन बनेगा। जो बहुत जल्द पूरा होने की संभावना है। साझेदारी में ली गई भूमि, आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल: धन प्राप्ति के योग बने हैं। वाहन सुख की सम्भावना के बीच व्यापार में आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। क़ानूनी विवाद होने की संभावना है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर मिलेंगे।

Related posts

Leave a Comment