उत्तर प्रदेश में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर में होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सनातन धर्म की विरासत को बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रह्लाद की आरती की और उनकी तस्वीर पर पुष्प चढाए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर सांसद और अभिनेता रविकिशन शुक्ला ने संगीतमय प्रस्तुति दी। होली की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के लिए न्याय और उत्पीड़न रहित प्रशासन की कामना की। मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी आदित्यनाथ ने त्योहार के उत्साह के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए कहा। उन्होंने सद्भाव बनाए रखने की अपील की। बृज में विभिन्न प्रकार से एक महीने तक होली मनाई जाती है। मथुरा वृंदावन में बसंत पंचमी से शुरू होने वाली होली में लठमार होली, फूलों की होली, लड्डू मार होली शामिल हैं।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...