पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा विधायक दल के नेता बने।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बतया, विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता पद के लिए चुना गया। भाजपा विधायक दल के इस प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल के पास गए और उनसे आग्रह किया कि वो हमारे नए नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

2022 में भाजपा पहले की तरह बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। भाजपा ने सर्वसम्मति से एक नए नौजवान नेता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, मुझे आशा है कि पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में भाजपा यशस्वी होगी और उत्तराखंड का विकास नए आयाम को छुएगा।

पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की।

Related posts

Leave a Comment