पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देव को उम्मीदवार बनाया

पश्चिम बंगाल से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस ने सुष्मिता देव को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव हाल ही में पार्टी में शामिल हुई थीं और उन्हें त्रिपुरा और असम में तृणमूल कांग्रेस के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राज्यसभा की छह सीटों के लिए चार अक्टूबर को उपचुनाव होंगे जिनमें एक सीट पश्चिम बंगाल से है। मानस भुनिया द्वारा इस वर्ष के प्रारंभ में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद सीट खाली हो गई थी।

Related posts

Leave a Comment