भारत की कोमलिका बारी, पोलैंड के व्रो कला में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में 21 वर्ष से कम आयुवर्ग की रिकर्व स्पर्धा में नई चैंपियन बन गई हैं। भारत के जूनियर रिकर्व तीरंदाजों ने पुरुष और मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीते। अंडर-21 पुरुष रिकर्व टीम के फाइनल में, धीरज बोम्मा देवरा, आदित्य चौधरी और पार्थ सुशांत की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्रोकलॉ में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है।