अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज

अफगानिस्‍तान की स्थिति पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की आज बैठक होगी। परिषद की भारत की अध्‍यक्षता के दौरान अफगानिस्‍तान पर यह दूसरी बैठक है। एस्‍टोनिया और नॉर्वे में तत्‍काल सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस सुरक्षा परिषद को स्थिति की जानकारी देंगे।

अफगानिस्तान में तालिबान ने राजधानी काबुल में घुसने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा कर लिया। राष्ट्रपति अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति अमरउल्ला सालेह अफगानिस्तान छोड़कर तजिकिस्तान रवाना हो गए हैं। अनेक राजनयिक अधिकारी और अन्य अफगानी लोग देश छोड़कर चले गए हैं। अफगान सरकार के मंत्री, सरकारी कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों से हवाई अड्डे का टर्मिनल भरा हुआ था और सब बेचैनी के साथ अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे थे। इनमें अनेक महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment