राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारसी नव वर्ष नौरोज़ के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पारसी नव वर्ष नौरोज़ के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। अपने ट्वीट में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा हैः “नवरोज मुबारक! पारसी समुदाय के लोगों ने भारत के विकास और विकास के कई पहलुओं में अपार योगदान दिया है। पारसी नव वर्ष सभी के जीवन में एकता, समृद्धि और खुशी लाए और हमारे नागरिकों के बीच सद्भाव और बंधुत्व की भावना को और मजबूत करे।”
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पारसी नव वर्ष नौरोज़ के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। अपने ट्वीट में उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा हैः “पारसी नववर्ष के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई! नवरोज़ स्नेह, करुणा और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जीवन में पारसी समुदाय के योगदान का अभिनंदन करता हूं। नववर्ष आपके जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्ध लाए, आप और आपके परिजन सुरक्षित रहें। नौरोज़ मुबारक!”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारसी नव वर्ष नौरोज़ के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हैः “पारसी नव वर्ष की बधाई। कामना करता हूं कि यह वर्ष खुशी, समृद्धि और सबके लिये अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये। भारत विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के शानदार योगदान को हमेशा याद रखेगा। नौरोज़ मुबारक!”
