प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड में 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन की थीम है- बिम्सटेक: समृद्ध, समायोजी और समावेशी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित शिखर सम्मेलन में साथी बिम्सटेक नेताओं के साथ। हम विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। हमारी कोशिशें लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।”
प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की थाईलैंड यात्रा पर कल बैंकॉक पहुंचे। उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री पेथोनथान शिनोवात्रा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने परस्पर सहयोग के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा भागीदारी, रणनीतिक संबंध, व्यापार और निवेश तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया।
