स्‍नातक मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा NEET की प्रवेश परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से

स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा-नीट 2023 आज आयोजित होगी। यह परीक्षा पूरे देश के विभिन्न शहरों के अलग-अलग केन्द्रों और देश के बाहर 14 शहरों में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर बीस मिनट के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण करने वाले छात्र अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आज परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी है जिनके परीक्षा केन्द्र मणिपुर में हैं। यह निर्णय राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मणिपुर सरकार के अनुरोध पर लिया गया है। इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवार, परीक्षा से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए टेलीफोन नंबर 0 1 1 – 4 0 7 5 9 0 0 0 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment