प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला को उनके राज्याभिषेक पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत-ब्रिटेन संबंध और मजबूत होंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन में कल राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किंग चार्ल्स तृतीय को राज्याभिषेक पर बधाई दी। जगदीप धनखड़ ने बकिंघम पैलेस में स्वागत समारोह के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय, अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन और अन्य विश्व नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया और कहा कि भारतीय लोकतंत्र इस समय एक ऐसे स्तर पर काम कर रहा है जो दुनिया में कहीं भी बेजोड़ है।