महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आज एक बस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आज एक बस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे एक बस दुर्घटना में, बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक एस.पी. सुनील कड़ासने के अनुसार, दुर्घटना के समय बस नागपुर से पुणे जा रही थी। दुर्घटना से बस के डीजल टैंक में आग लग गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के निकटतम परिजनों को 5-5 लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों का बुलढाणा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:

“महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई भीषण बस दुर्घटना से गहरा दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

“बुलढाणा में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।”

Related posts

Leave a Comment