जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में आज शाम दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले के शिरमल क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड उस समय हुई जब पुलिस, सेना और सी आर पी एफ की एक संयुक्‍त टीम पर आतंकियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाबलों की टीम ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर संयुक्‍त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इस क्षेत्र में कार्रवाई जारी है और ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

Related posts

Leave a Comment