महाराष्ट्र आज अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है

महाराष्ट्र आज अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है

मुंबई (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र आज अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्यपाल रमेश बैस ने महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 63वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुतात्मा चौक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः “महाराष्ट्र दिवस की बधाई। राज्य को महान संस्कृति और मेहनती लोगों का वरदान प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय विकास को समृद्ध किया है। मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में महाराष्ट्र निरंतर प्रगति करता रहे।”

Related posts

Leave a Comment