तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम आर के पनीरसेल्वम ने आज विधानसभा में राज्य का कृषि बजट पेश किया। कुल 33 हजार करोड़ रूपये के बजट में से दो हजार पांच सौ छियालीस करोड़ रूपये की राशि फसल बीमा योजना के लिए आवंटित गयी है। बजट में अगले वर्ष एक सौ 26 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की उम्मीद की गयी है। कृषि उत्पादों के अन्तर्राज्यीय कारोबार की सुविधा के लिए केरल से लगी सीमा पर तीन सब्जी मंडियां बनायी जाएंगी।
प्रमुख विपक्षी दल ए आई ए डी एम के पार्टी के नेता इडापल्ली पलनीसामी ने कहा है कि कृषि बजट एक खोखला दस्तावेज है। पी एम के पार्टी ने कहा कि यह बजट कृषि क्षेत्र के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि बंद पड़ी गन्ना मिलों को फिर से खोलने की घोषणा सराहनीय है।