जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फुमियो किशिदा की अगवानी की। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

वे आज शाम भारत और जापान की 14वीं वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेंगे। यह वार्ता दो दिन चलेगी। पिछले साल प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद फुमियो किशिदा का भारत का यह पहला दौरा है। शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फुमियो किशिदा की यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात की थी।

Related posts

Leave a Comment