बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र जारी करेगी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज कर्नाटक में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना है। सभी दलों ने चुनाव-प्रचार तेज कर दिया है।

मई 10 तारीख का चुनाव समीप आने के साथ कर्नाटक में चुनाव प्रचार ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। प्रधानमंत्री फिर से चुनाव प्रचार के लिए लौटेंगे। कांग्रेस और अन्य पार्टियां भी चुनाव प्रचार में फुर्ती दिखा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तुमकुरू, हासना और चामराजनगर में पब्लिक रैली संबोधित करेंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु में हैं और वह चामराजनगर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष डीके शिवकुमार बेंगलुरु के कई विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रचार कार्य संभालेंगे। जेडीएस वरिष्ठ नेता देवेगौड़ा मंगलुरु जा आ रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेंगलुरु के दाशराहल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

Related posts

Leave a Comment