तुर्किए की सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध नेता अबू हुसैन अल-कुरैशी को मार गिराया है। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि फरवरी में एक छापे के दौरान इस्लामिक स्टेट प्रमुख के मारे जाने के बाद कुरैशी ने संगठन पर कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
तुर्किए की सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध नेता अबू हुसैन अल-कुरैशी को मार गिराया