बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज शुरू हो रहा है। यह सत्र 19 दिसम्बर तक चलेगा इसमें पांच बैठकें होंगी। सदन में चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट आज प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार को कानून व्यवस्था, विकास और युवाओं को नौकरी के वायदे के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेर सकती है।
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज शुरू हो रहा है