गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। सभी मंत्री आज अपने विभागों का कार्यभार ग्रहण करेंगे। भूपेंद्र पटेल ने कल लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कल 16 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कई केन्‍द्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

भूपेंद्र पटेल की पहली सरकार में शामिल अधिकांश पूर्व मंत्रियों के विभागों को बरकरार रखा गया है। सामान्य प्रशासन, गृह एवं पुलिस आवास, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, नगरीय विकास, पंचायत, सड़क तथा सूचना एवं प्रसारण विभागों का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री के पास रहेगा। वित्त,ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग कनुभाई देसाई को जबकि स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, उच्च और चिकित्सा शिक्षा, कानून, न्यायपालिका विभाग का प्रभार ऋषिकेश पटेल को दिया गया है। राघवजी पटेल कृषि एवं पशुपालन विभाग और बलवंत सिंह राजपूत उद्योग, एमएसएमई कुटीर, खादी और ग्रामोद्योग विभाग संभालेंगे। इस केबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री भानुबेन बाबरिया सामाजिक न्याय और अधिकारिता, महिला और बाल कल्याण विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

Leave a Comment