प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के आज सात वर्ष पूरे हो रहे है

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के आज सात वर्ष पूरे हो रहे है

सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के आज सात वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई 2015 को कोलकाता में इन योजनाओं का शुभारंभ किया था। ये योजनाएं जनता को किफायती दरों पर बीमा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में सफल रही हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 12 करोड़ से अधिक नामांकन हो चुके हैं। और पांच लाख से अधिक दावों के लिए 11 हजार पांच सौ 22 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 28 करोड़ से अधिक नामांकन हो चुके हैं और 97 हजार से अधिक दावों के लिए एक हजार नौ सौ 30 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। चार करोड़ से अधिक लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं।

Related posts

Leave a Comment