अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के लिए उस पर नए प्रतिबंध लगाए

अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के लिए उस पर नए प्रतिबंध लगाए

अमेरिका और जापान ने उत्‍तर कोरिया द्वारा हाल में किये गये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के विरोध में उस पर नये प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। एक बयान में अमेरिका के वित्‍त विभाग ने कहा है कि विदेशी सम्‍पत्ति नियंत्रण कार्यालय ने महाविनाश के हथियारों के निर्माण से जुडे संगठनों का नेतृत्‍व करने वाले उत्‍तर कोरिया के तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने कहा है कि इन अधिकारियों ने विध्‍वंसक हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल के निर्माण में उत्‍तर कोरिया की सहायता की है।

दूसरी तरफ जापान ने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रखने वाले तीन प्रतिष्‍ठानों और एक व्‍यक्ति पर प्रतिबंध लगाया है। उत्‍तर कोरिया ने 18 नवम्‍बर को अन्‍तर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल छोडी थी, जो इस वर्ष उसके द्वारा छोडी गई आठवीं मिसाइल है।

इस बीच उत्‍तर कोरिया ने कहा है कि यह मिसाइल परीक्षण अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों, दक्षिण कोरिया और जापान के उकसावे के जवाब में किया गया है।

Related posts

Leave a Comment