यूक्रेन मुद्दे पर जी-7 देशों ने रूस से तेल आयात को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का संकल्प लिया

सात देशों के समूह जी-7 ने यूक्रेन में जारी संघर्ष के कारण रूस से तेल आयात पर चरणबद्ध प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है।

जी-7 देशों की इस वर्ष तीसरी बैठक में यह घोषणा की गई। कल वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम इस बैठक में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की भी शामिल हुए। रूस-यूक्रेन संघर्ष, यूक्रेन को समर्थन और रूस के खिलाफ ऊर्जा सहित अतिरिक्‍त प्रतिबंध लगाने पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

अमरीका ने रूस की मीडिया, वित्तीय संस्थान और कुछ कंपनियों के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। व्हाइट हाऊस के बयान में कहा गया है कि रूस के तीन प्रमुख टेलीविजन स्टेशन पर प्रतिबंध लगाये जाएंगे और रूस की कंपनियों को अमरीकी फर्मों से अब किसी तरह की परामर्श और लेखा सेवाएं नहीं मिलेंगी।

Related posts

Leave a Comment