हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार में केवल पांच दिन शेष हैं। राज्य में प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख-प्रचारक और नेता जनसभाएं तथा रोड शो कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्य में दो जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंडी संसदीय क्षेत्र के सुन्दरनगर और फिर सोलन जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। एक तरफ भाजपा अपनी डबल इंजन सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों से अपने मिशन रिपीट से हिमाचल में इतिहास रचने की कोशिश कर रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि लोगों ने भाजपा सरकार बदलने का मन बना लिया है क्योंकि राज्य सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसके नाम पर वह वोट मांग सकें।