देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है, आज तीसरे दिन श्रद्धालु अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देंगे

देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है, आज तीसरे दिन श्रद्धालु अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देंगे

लोक आस्था का महापर्व छठ देश के विभिन्‍न भागों में धार्मिक आस्‍था और समर्पण से मनाया जा रहा है। छठ अनुष्ठान के आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा।

भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए नदियों, सरोवरों और घाटों को आकर्षक और मनमोहक ढंग से सजाया गया है। छठ गीतों से पूरा माहौल गुंजायमान हो रहा है। औरंगाबाद, नालंदा और पटना के पालीगंज स्थित सूर्य मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने आए हुए हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को आज शाम अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस महापर्व में समाज के सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस बीच राज्य सरकार ने छठ के दौरान अनहोनी घटना को टालने के लिए मुख्य घाटों पर एन.डी.आर.एफ. की टीमों को तैनात किया है। कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए मेडिकल टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Related posts

Leave a Comment