भारतीय तेल कंपानियां देशभर में मिशन मोड के तहत 22 हजार विद्युत चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापित करेंगी

भारतीय तेल कंपानियां देशभर में मिशन मोड के तहत 22 हजार विद्युत चार्जिंग स्‍टेशन स्‍थापित करेंगी

भारत की तेल कंपनियां देशभर के राष्‍ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख शहरों में 22 हजार विद्युत वाहन चार्जिंग केन्‍द्र तैयार करेंगी। यह कार्य मिशन के रूप में पूरा किया जाएगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने एक ट्वीट में बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन दस हजार चार्जिंग केन्‍द्र खोलेगा। यह कंपनी पहले ही 439 ईवी चार्जिंग केन्‍द्र लगा चुकी है।

भारत पेट्रोलियम भी अगले एक वर्ष में एक हजार ईवी चार्जिंग केन्‍द्र स्‍थापित करेगा। कंपनी का लक्ष्‍य सात हजार केन्‍द्र लगाने का है। भारत पेट्रोलियम पहले ही 22 केन्‍द्र बना चुका है। एचपीसीएल 382 ईवी चार्जिंग केन्‍द्र स्‍थापित कर चुका है और अगले एक वर्ष में एक हजार चार्जिंग केन्‍द्र बनाने की योजना है।

Related posts

Leave a Comment