मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग नेता तमिलनाडु में अगले दो दिन के दौरान तेज वर्षा की चेतावनी दी है। तटवर्ती तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य सरकार ने नौ जिलों – चेन्‍नई, कांचीपुरम, तिरुवल्‍लुर, चेंगलपट्टु, कड्डालूर, नागपत्‍तनम, तंजावुर, तिरुवरूर और माइलादुथुरई में आज और कल छुट्टी की घोषणा की है। कडालुर, विलुप्‍पुरम, शिवगंगा, रामनाथपुरम और कराइकल के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया गया है।

केन्‍द्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी के पुद्दुचेरी और कराइकल जिले में भी लगातार तीन दिन से जारी वर्षा के कारण सभी स्‍कूल और कॉलेज आज और कल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए तेज वर्षा होने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

Related posts

Leave a Comment