ताइवान के राष्ट्रपति ने यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए सैन्य निगरानी बढ़ाने को कहा

ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए सैन्य निगरानी बढ़ाने का आह्वान किया। इस बीच ताइवान जलसंधि से अमेरिकी युद्धपोत गुजरने से चीन और अमेरिका आपस में भिड़ गए हैं। शनिवार को अमेरिका का मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत यू एस एस राल्फ जॉनसन ताइवान जलसंधि से गुजरा। अमेरिका नौसेना के सातवें बेड़े में इसे अंतर्राष्ट्रीय जल में सामान्य गतिविधि करार दिया है, लेकिन चीन की पीएलए इस्टर्न थिएटर कमांड ने इसे उकसावे वाली कार्रवाई बताया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह सामान्य गतिविधि के अलावा और कुछ नहीं है।

इस बीच जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि अमेरिका को यह साफ करना चाहिए कि चीन के आक्रमण पर वह ताइवान की रक्षा करेगा।

Related posts

Leave a Comment