भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 91 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती

भारत ने राजकोट में कल रात श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 91 रन से हरा कर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। श्रीलंका की टीम 229 रन के लक्ष्य के जवाब में 16 ओवर और चार गेंदों में 137 रन ही बना सकी।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 112, शुभमन गिल ने 46, राहुल त्रिपाठी ने 35 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने तीन तथा उरमान मलिक, हार्दिक पांडिया और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए।

सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच और अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला गुवाहाटी में मंगलवार को होगा।

Related posts

Leave a Comment