जम्मू कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा स्थिति और पाकिस्तान की सीमा से लगी सीमा की निगरानी की कल जम्मू फ्रंटियर पर समीक्षा की। सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ कड़ी नजर रखने को कहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत की सीमा के इस ओर इन दिनों घने कोहरे की आड़ में कोई घुसपैठ न कर सके। नितिन अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित इलाकों का दौरा किया और जम्मू के राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की तथा उन्हें सीमा के साथ सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। जम्मू फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक डी.के. बूरा ने सुरक्षा की स्थिति के बारे में नितिन अग्रवाल को जानकारी दी। नितिन अग्रवाल ने सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगे लखनपुर से अखनूर तक की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की और अधिक निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। नितिन अग्रवाल इन दिनों जम्मू क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू, सांबा और कठुआ जिले इन दिनों घने कोहरे का सामना कर रहे है। सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक यह सुनिश्चित करने के लिए कि पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में कोई घुसपैठ न हो वे सीमा के साथ बहुत अधिक सतर्कता बनाए हुए है।
Related posts
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज...
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका...
Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया रियल...