उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अहमदाबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअली इसमें शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज से कुछ साल पहले हवाई जहाज से अयोध्या आना एक सपना था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस सपने को साकार किया है। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिली है और 22 जनवरी को अयोध्या हवाई अड्डे पर लगभग एक सौ चार्टर्ड हवाई जहाज उतरेंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां पूरे उत्तर प्रदेश में जोरों पर है। अहमदाबाद से अयोध्या के लिए शुरू हुई उडान में यात्री भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की पोशाक पहनकर पहुंचे। कुछ ही दिनों में अयोध्या से मुंबई, बेंगलुरु की भी सेवाएं शुरू हो जाएगी।

Related posts

Leave a Comment